गुमला में आठ पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया
गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. साथ ही जिस थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ा है. उस क्षेत्र के थानेदार को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जिला आदेश संख्या 474/2026 के तहत पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. आदेश के अनुसार आठ पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है. आशीष केशरी को भरनो थाना से कामडारा थाना प्रभारी बनाया गया है.
वहीं कामडारा थाना प्रभारी को सुरसांग थाना की जिम्मेदारी दी गयी. अंकित राज को पालकोट थाना प्रभारी तथा शिल्पा कुजूर को पुलिस केंद्र गुमला से महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सुरसांग, महिला थाना, कामडारा और पालकोट के वर्तमान थाना प्रभारियों को पुलिस केंद्र गुमला स्थानांतरित किया गया है. इनमें तरुण कुमार को पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्ति प्रभारी (नक्सल शाखा) का दायित्व सौंपा गया है. सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नये पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.
