गुमला

बीआरसी में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर, जरूरत के अनुसार दिए गए सहायक उपकरण

चैनपुर (गुमला) : समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में शामिल विभिन्न विद्यालयों के 03 से 18 आयु वर्ग के जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे गए।इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बच्चों सेरेब्रल पाल्सी  चेयर,ट्राईसाइकिल,कैलीपर्सश्रवण यंत्र,सुगम्य केन सहित शिविर में 16 दिव्यांग सहायक यंत्रों का वितरण किया, बल्कि संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद यंत्रों की बारीकी से जांच भी की. उन्होंने चलाकर देखा कि उपकरण सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं, ताकि बच्चों को उपयोग में कोई परेशानी न हो.

शिविर में एलिमको  के प्रतिनिधियों द्वारा बच्चों की शारीरिक आवश्यकता की जांच कर उन्हें सही उपकरण सौंपे गए. उपकरणों को पाकर लाभान्वित होने वाले मुख्य बच्चों में आलोक एक्का, जीतराम नगेसिया, रीमून लोहरा, सुनील कुमार, रोशन एक्का, केशवर ग्वाला, वाल्मीकि भगत, शिवानंद भगत,अवधेश  बडाईक, गंगोत्री कुमारी, सृष्टि कुमारी, सत्यनारायण मुंडा, मनीषा कुमारी, अमित भगत और शिवानी कुमारी समेत अन्य बच्चे शामिल हैं.

यंत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे: लंबे समय से इन उपकरणों का इंतजार कर रहे दिव्यांग बच्चों को जैसे ही अपनी नई ट्राईसाइकिल और उपकरण मिले, उनके और उनके अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस मौके पर मुख्य रूप से (BPO) सत्येन्द्र प्रसाद सहित सर्व शिक्षा अभियान विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *