Video : बघिमा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य की पत्नी से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ शिकायत
Video : गुमला स्थित पालकोट थाना के बघिमा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश नायक की पत्नी बंसती देवी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर बसंती देवी ने पालकोट थाना में आवेदन देकर तीन महिलाओं एवं एक पुरुष के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. दिये गये आवेदन में बसंती देवी ने बताया कि उनके मोहल्ले की एक महिला का किसी बात को लेकर तीन महिलाओं और एक पुरुष से विवाद हो गया था, जो बाद में मारपीट में बदल गया.
मारपीट के बाद उक्त महिला उनके घर पहुंची और घटना की जानकारी दी. इस पर उन्होंने उसे पुलिस थाना जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. बसंती देवी का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद तीनों महिलाएं और एक पुरुष उनके घर पहुंचे और उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपितों ने कहा कि तुम बहुत बड़ी कानून बताती हो और इसके बाद उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद बसंती देवी ने पालकोट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
