संवेदक संघ की बैठक में उठे कई मुद्दे, एमआई के अकाउंटेंट को हटाने की मांग
गुमला जिला संवेदक संघ की बैठक रौनियार भवन पालकोट रोड गुमला में हुई. इसकी अध्यक्षता सचिव पंकज कुमार सिंह ने की. बैठक में गुमला जिला संवेदक संघ के तमाम संवेदक उपस्थित थे. जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद सहमति बनी. बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि लघु सिंचाई प्रमंडल गुमला के प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी विक्रम कुमार की कार्यशैली से सभी संवेदक नाराज दिखे. उनके द्वारा बेवजह संवेदको के भुगतान से संबंधित फाइलों को लटकाया जाता है.
25 दिन पूर्व कई योजनाओं के आवंटन आने के उपरांत उनके द्वारा तरह-तरह के नियम कानून लगाकर संवेदकों का भुगतान रोका जाता है. आये दिन कई संवेदक और बिक्रम कुमार के बीच तू-तू मैं-मैं की घटनाएं घटित हो चुकी है. परंतु वह अपने कार्य शैली में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं कर रहा है. सभी संवेदको ने एक स्वर में उन्हें यहां से हटाने के लिए, कार्यपालक अभियंता लघु सिचाई गुमला, उपायुक्त गुमला और महालेखाकार रांची को पत्र लिखने पर सहमति बनी.
इन मुददों पर चर्चा हुई
50 लाख से नीचे की निविदा को ऑफलाइन करने के लिए सभी विभागों में संवेदक संघ जाकर अपनी बातों को रखेगा. लंबित भुगतान के लिए खासकर एससीए मद एवं अन्य मद से संबंधित भुगतान के लिए उपयुक्त गुमला से मिला जायेगा. संवेदकों पर चल रहे मुकदमे के लिए आगे की रणनीति बनी. झारखंड सरकार द्वारा नये नियम लगाकर रॉयल्टी के लिए चालान की अनिवार्यता पर विचारोंप्रांत विरोध प्रदर्शन करने पर सहमति बनी. आये दिन सभी विभागों के अफसर की बढ़ती मनमानी एवं कार्यशैली से नाराज संवेदकों ने एकजुट होकर कार्य करने की योजना बनायी.
बैठक में उपस्थित संवेदक
बैठक में सत्यनारायण कुमार, गोपीनाथ सिंह, दिलीप नाथ साहू, विनोद कुमार, अजीज खान, यशवंत सिंह, राकेश कुमार पांडे, आनंद कुमार गुप्ता, सुचित कुमार पांडे, धनंजय कुमार सिंह, संदीप सिंह, सुभान खान, सुरेश अग्रवाल, देवदत्त भारती, मनोज कुमार केवट, रमजान खान, गोपाल शर्मा, नरेंद्र प्रसाद, देवी सिंह, शुभम कुमार, चमार साहू, हैदर खान, उस्मान खान आदि शामिल थे.
कार्यकारिणी की बैठक 26 जुलाई को
संवेदक संघ गुमला की कार्यकारिणी की बैठक 26 जुलाई को सुबह 11.00 बजे रौनियार भवन में रखी गयी है. जिसमें सिर्फ कार्यकारिणी के सदस्य ही शामिल होंगे.
