अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को लेकर कमेटी का गठन, 26 जुलाई को चुने जायेंगे चुनाव प्रभारी
अंजुमन इस्लामियां गुमला का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नये सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसके तहत शनिवार को नजीम ए आला खलील अशरफी की अध्क्षता में बैठक हुई. जिसमें अंजुमन के सभी नौ पंचायतों को चुनाव कमेटी तस्कील के लिये पत्र भेजा गया था. इराकीन और हमदर्द पंचायत को छोड़कर सात पंचायतों के प्रतिनिधियों ने दो-दो सदस्यों के नाम दिये हैं.
इनमें अंसारी पंचायत के सदर शाहजहां अंसारी, पठान पंचायत के सदर शाहिद वारसी, इदरीसीया पंचायत के सदर मो रिजवान, इखलाक पंचायत के सदर अजहर रब्बानी, राय पंचायत के सदर अब्दुल जब्बार रजवी, कुरैशी पंचायत के सदर राजू कुरैशी और सलमानी पंचायत के सचिव हसन अली शामिल हैं.
कमेटी का चुनाव प्रभारी 26 जुलाई 2026 को चुना जायेगा. सात पंचायतों की सहमति से यह निर्णय भी हुआ कि हमदर्द पंचायत के सदस्य साजिद मंजर (सह वार्ड पार्षद) और इराकी पंचायत के सदस्य अधिवक्ता असलम आलम, फिरोज आलम और मुख्तार आलम की अगुवाई में आने वाले वोटर लिस्ट को चुनाव में शामिल किया जायेगा.
बैठक में पठान पंचायत के सचिव आजाद खान, अंसारी पंचायत के सचिव सुहैल अंसारी, पूर्व सदर शकील अंसारी, चांद खान, सैफुद्दीन, मेराज आलम, निसार राय, मुर्शिद हनीफ, इरफान अली, अकील रहमान, आशिक अंसारी और आफताब अंजुम शामिल हुए. यह जानकारी नजीम ए आला खलील अशरफी ने दी.
