झारखंड

Video : JPSC आंदोलन के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी

Video : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कथित अनियमितताओं के खिलाफ राजधानी रांची में अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी आंदोलन के बीच शनिवार देर रात ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने वहां मौजूद हर किसी की सांसें थाम दीं. रात करीब एक बजे एक युवक अचानक जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते धरनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

टावर पर चढ़े युवक की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी हीरालाल के रूप में हुई है. नीचे उतरने के बाद उसने अपनी आपबीती सुनाई. युवक ने कहा कि उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाने के कारण उनका परिवार लंबे समय से मानसिक और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है. उसका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं ने उसके परिवार की उम्मीदें तोड़ दीं. इसी पीड़ा और हताशा में उसने अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *