गुमला

नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

गुमला के डुमरी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार रविवार की रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची लापता हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक बच्ची की तलाश की. लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

रात करीब एक बजे बच्ची स्वयं अपने घर लौट आयी. इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि चैनपुर निवासी संतोष लोहरा जो उसी गांव में रह रहा था. शाम के समय उसे अपने साथ जंगल की ओर ले गया. वहां उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसे घायल कर दिया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाने का दावा किया है.

पीड़िता का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. इस संबंध में डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *