गुमला

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से कमजोर पड़ रहे सामाजिक और नैतिक मूल्य

डोन बॉस्को समाज ने एक मुहिम शुरू की है. मुहिम है, आज की डिजिटल दुनिया में जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य प्रेम, दया, क्षमा, सत्य, न्याय, ईमानदारी और समानता का महत्व. फादर सीप्रियन कुल्लू ने कहा है कि हर दिन जीवन जीना है. साल में 365 दिन होते हैं. प्रत्येक दिन कम से कम एक मूल्य को ध्यान देकर उस मूल्य को जीना है. आज के बच्चे, किशोर व युवा तेज़ी से बदल रहे हैं. युवाओं के सामने डिजिटल मीडिया 24 घंटा आधुनिक और भौतिक मूल्य परोस रहा है. सामाजिक मूल्य, नैतिक मूल्य, धार्मिक मूल्य कमजोर हो रहा है. इस परिस्थिति में बच्चों व युवाओं को एक सही दिशा दिखाने की अति आवश्यकता है. इसी उद्देश्य से भारत के कोने कोने में जाकर डोन बॉस्को समाज के कुछ दल एक दिवसीय कार्यक्रम चला रहे हैं.

इसी क्रम में उनका एक दल कोनबीर नवाटेाली स्थित विद्यालय जैसे उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय, संत गाब्रिएल, संत जेान मेरी वियानी, संत पॉल कॉलेज, मोन्टफेार्ट विद्याल के हजारों विद्यार्थियों, युवक- युवतियों को उपर्युक्त विषय पर प्रवचन देकर इसका महत्व बता रहे हैं. वीडियो दिखाकर और एक्शन सांग द्वारा जानकारी दे रहे हैं.

इस दल में तीन सदस्य शामिल हैं. फादर मेलक्योर तिर्की, ब्रदर जयंत और रामपोल हैं. फादर मेलक्योर तिर्की ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है. देश के दस लाख युवक युवतियों तक डिजिटल के माध्यम से पहुंचना तथा हर दिन जीवन के एक मूल्य को एक दिन जीना. दूसरे लोगों को प्रेरणा देना. इस तरह एक साल में 365 दिन होते हैं. इन 365 मूल्य उनके व्हाटसऐप में भेंजे जायेंगे. इस तरह युवाओं का एक व्हाटसऐप ग्रुप बनेगा और सब युवक एक दूसरे से जुड़ पायेंगे और अपने को, समाज को और देश, दुनिया का बदलाव लाकर एक नयी दुनिया बनायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *