ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में टैलेंट वीक का शानदार समापन, क्विज विजेताओं ने दिखाया दम
गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सप्ताह भर से आयोजित टैलेंट वीक का समापन क्विज प्रतियोगिता के साथ हुआ. इस पूरे आयोजन में एलकेजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने कहानी संवाद, राइम्स, सोलो डांस, कैलीग्राफी, कविता पाठ, निबंध, ड्राइंग और वॉल पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया. विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं में राइम्स (एलकेजी) में आन्या सिंह, वंशिका सिंह, शिवांश गुप्ता और (यूकेजी) में अनन्या अधिकारी, नैंसी कुमारी, आरोही पन्ना शामिल रहे.
सोलो डांस में काव्या, सुमन, जयश्री सिन्हा, कृतिका नंदा, वैष्णवी, सृष्टि, रिंकी, हरलीन, कृतिका व पीहू तथा कविता पाठ में प्रिंस महतो, जानवी सिन्हा, सृष्टि, शगुन, पलक और छोटी कुमारी अव्वल रहीं. चित्रांकन में अर्पण आशीष बरला, अक्शा परवेज, आकांक्षा, रिमी, प्रियंका और वॉल पेंटिंग में अमित कुमार एंड ग्रुप (कक्षा 10), शगुन कुमारी एंड ग्रुप (कक्षा 9) व माही कुमारी एंड ग्रुप (कक्षा 9) ने बाजी मारी. क्विज में शगुन कुमारी एंड ग्रुप (कक्षा 9) प्रथम, वेद सोनी एंड ग्रुप (कक्षा 8) द्वितीय और अंश सिंह एंड ग्रुप (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद लाल, निदेशक संजय कुमार गुप्ता, उप प्राचार्य मैत्री अधिकारी, विभागाध्यक्ष गायत्री गुप्ता, शिक्षक जयकिशोर कुमार, विपुल केसरी, विकास सिंह, संदीप कुमार, अनु कुमारी, अमृता श्रीवास्तव, विनीता गुप्ता सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था.
