गुमला

Video : हरियाली की ओर बढ़े कदम, लायंस क्लब गुमला ने जिला स्कूल मैदान में लगाए पौधे

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायंस क्लब गुमला द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), मैदान करम टोली, गुमला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने 15 से 20 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद, सचिव एमजेएफ लायन शंकर लाल जाजोदिया, लायन अशोक जायसवाल, लायन अरुण केसरी, लायन शिव प्रसाद सोनी, लायन राजलक्ष्मी आनंद, लायन महेश प्रसाद गुप्ता, लायन रीता गुप्ता, लायन शशि किरण जायसवाल एवं लायन रेखा केशरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए. वहीं सचिव एमजेएफ लायन शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि लायंस क्लब गुमला केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास करेगा. पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब गुमला के पी आर ओ हेमंत कुमार ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *