गुमला

Video : बस की टूटी रेलिंग बनी हादसे की वजह, घायल छात्रा को स्कूल गेट पर छोड़ फरार हुआ चालक

Video :  गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के सुपाली गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा श्रुति मिंज गुरुवार को बस चालक की कथित लापरवाही के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई. श्रुति नागफेनी से बस में सवार होकर संत इग्नासियुस स्कूल आ रही थी. रास्ते में बस में सामान रखने के लिए लगी लोहे की रेलिंग अचानक टूटकर उसके माथे पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

आरोप है कि हादसे के बाद बस चालक घायल छात्रा को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे स्कूल गेट के पास उतारकर मौके से फरार हो गया. छात्रा की गंभीर हालत देखकर स्कूल की शिक्षिका ज्ञान लता लकड़ा और दिव्या किशोरी मिंज ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

शिक्षिका ज्ञान लता लकड़ा ने कहा कि दुर्घटना के बाद छात्रा को अस्पताल पहुंचाना चालक की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. इस घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, छात्रा के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *