Video : पढ़ाई से पहले कीचड़ की परीक्षा! बदहाल सड़क ने बढ़ाई विद्यार्थियों की मुश्किलें
Video : घाघरा प्रखंड के मकरा गांव में स्थित मॉडल विद्यालय और सॉलिटेयर एजुकेशन एकेडमी तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. घाघरा-गुमला मुख्य मार्ग से करीब एक किलोमीटर अंदर स्थित इन दोनों स्कूलों में रोजाना 800 से 900 छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. लेकिन बरसात के दौरान सड़क कीचड़ और गड्ढों से भर जाती है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जर्जर सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और गड्ढों में फिसलकर रोज घायल हो रहे बच्चे
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और दो-दो फीट तक कीचड़ जमा होने से बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है. रोजाना कई छात्र-छात्राएं फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े, जूते, बैग और कॉपी-किताबें खराब हो जाती हैं. लगातार हो रही इस परेशानी के कारण कई बच्चों ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है. इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है.
हर साल रहती है यही स्थिति
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान सड़क की स्थिति ऐसी ही हो जाती है, लेकिन अब तक प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है.
