गुमला

ऑक्सफोर्ड किड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

ऑक्सफोर्ड किड्स पब्लिक स्कूल, गुमला के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि लक्ष्य फिजिकल एकेडमी के चेयरमैन नेलशन भगत एवं उनके साथियों तथा विद्यालय की निर्देशिका सिमरन लावन्या गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. इसके बाद नेलशन भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट, फैंसी ड्रेस और देशभक्ति गीत रहे। नर्सरी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. वहीं छात्राओं ने समूह गीत ‘ऐ वतन, ऐ वतन’ प्रस्तुत कर सभी के दिलों में मातृभूमि के प्रति प्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत कर दी.

इस अवसर पर नेलशन भगत ने बच्चों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए कहा कि देशभक्ति केवल सीमा पर जाकर देश की सेवा करना नहीं है, बल्कि ईमानदारी और लगन से अपने हर कार्य को करना भी देशभक्ति है. उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा भविष्य में देश की सेवा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं मालती कुमारी, परवीन, फ़रहत परवीन, रंजन, सीमा बाखला, कृति साहू, राखी कुमारी, सुमन कुमारी, अनिता तिर्की सहित अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. समारोह का समापन देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *