गुमला

बंधन बैंक का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया

गुमला थाना रोड स्थित बंधन बैंक में बैंक का 11वां और गुमला शाखा का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी और शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान बैंककर्मियों और ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रमेश चीनी ने कहा कि गुमला शाखा ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरते हुए बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरना बैंक की प्राथमिकता है. मौके पर अभय सिंह, विष्णु सोनी, प्रकाश यादव, शिल्पा सोनी, नेहा कुमारी, राकेश और महेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *