गुमला

जर्जर सड़क को लेकर प्रशासन और संघर्ष समिति आमने-सामने, वार्ता के बाद हाइवे जाम स्थगित

सिसई में महुआडिप्पा से रेडवा तक जर्जर सड़क को लेकर शनिवार को प्रशासन, एनएचएआई और आरकेडी कंपनी के अधिकारियों की सिसई बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. सड़क की खराब हालत को लेकर समिति ने 31 अगस्त से अनिश्चितकालीन हाइवे जाम करने की चेतावनी दी थी.

बैठक में अधिकारियों ने रविवार से सड़क की मरम्मत शुरू कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद समिति ने प्रस्तावित हाइवे जाम को फिलहाल स्थगित कर दिया.

एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और 2 फरवरी को टेंडर खोला जाएगा. इसके बाद तय योजना के अनुसार सड़क निर्माण और मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा. बैठक में बीडीओ रमेश कुमार यादव, सीओ अशोक बड़ाईक, एसआई आशीष कुमार सहित संघर्ष समिति के कई सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *