कंस नदी का पुल ध्वस्त, दो करोड़ की लागत पर उठे सवाल; कई गांव प्रभावित
गुमला के सिसई प्रखंड के डड़हा भाया छारदा पथ में जैरा स्थित कंस नदी का ग्रामीण पुल दो वर्ष पहले ढह गया गया था. जिसकी अबतक मरम्मत नहीं हुई है. दो करोड़ रुपये की लागत से यह पुल वर्ष 2007-2008 में बना था. यह रोड लोहरदगा जिला को डड़हा गांव स्थित नेशनल हाइवे में जोड़ती है.
इसके ध्वस्त होने से डड़हा से होकर लोहरदगा जाने वाले यात्री सहित रस्ते में पड़ने वाली जैरा, करकरी, बघनी, बुड़का, छरदा, बरन्दा, पहामु, भुरसो सहित दर्जनों गांव के लोग प्रभावित हैं.
