गुमला

गुमला नगर परिषद उपाध्यक्ष शहर की समस्या को लेकर गंभीर

गुमला नगर परिषद के प्रतिनिधि शहर की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं. समस्याओं के समाधान की पहल भी कर रहे हैं. शहर को समस्या दूर करने की मुहिम के तहत गुमला नगर परिषद के वार्ड नंबर सात में उपाध्यक्ष रमेश कुमार, वार्ड पार्षद अनिल यादव व दिलीप भगत तथा समाजसेवी दीपक वर्मा काजू ने बुधवार को मोहल्ले का भ्रमण कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने साफ-सफाई, नाली और सड़क समेत विभिन्न समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया.

उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि जनता की शिकायत पर वार्ड का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली गयी है. भ्रमण के दौरान सामने आई समस्याओं को नगर परिषद बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जायेगी. उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार को देखते हुए वार्ड में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. पर्व से पहले मोहल्ले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद स्तर से लगातार पहल जारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *