गुमला

चैनपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव विश्वराम केवट को दी गई भावभीनी विदाई

चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पंचायत सचिव विश्वराम केवट के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विश्वराम केवट ने साल 2022 से अब तक चैनपुर प्रखंड कार्यालय में अपनी सेवाएं दीं और क्षेत्र के विकास व प्रशासनिक कार्यों में अपना संपूर्ण योगदान दिया. उनके कार्यकाल की समाप्ति पर प्रखंड व अंचल प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

इस गरिमामयी समारोह में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी (CO) दिनेश कुमार गुप्ता, जनप्रतिनिधि मेरी लकड़ा और उप प्रमुख प्रमोद खलखो मौजूद थे. मौके पर अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्वराम केवट का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा. उन्होंने हमेशा जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम किया, जिसकी कमी कार्यालय को खलेगी.

उप प्रमुख प्रमोद खलखो व मेरी लकड़ा ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विदाई की इस बेला में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी व अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने अपने साथी के साथ बिताए प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम के अंत में सभी सहकर्मियों ने नम आंखों से विश्वराम केवट को विदाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *