गुमला

गुमला में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, धनतेरस पर सुबह 10 से रात 11 बजे तक नो एंट्री

गुमला में  धनतेरस, दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि धनतेरस पर सुबह 10 से रात 11 बजे तक शहर में नो एंट्री रहेगी. एसडीपीओ एस. यादव ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और अफवाहों से बचने की अपील की. नगर परिषद प्रशासक मनीष कुमार ने साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी और छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था का भरोसा दिया.

उपाध्यक्ष रमेश चीनी ने नागरिकों से सहयोग की अपील की. शहर में छह स्थानों पर काली पूजा और दो जगह लक्ष्मी पूजा होगी. छठ घाटों पर सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाएगी. बैठक में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार, एसआई निधि गुप्ता, पूर्व चेंबर अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सोनल केशरी, आशिक अंसारी, दीपनारायण उरांव, निर्मल गोयल, अमन आनंद, मुख्तार आलम, मो. मिनहाज, शशि कुमार, सेत कुमार एक्का, रॉबर्ट टोप्पो और बिट्टू जायसवाल सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *