खेल

पालकोट : कोरको टोली में दो दिवसीय जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, जामपानी की टीम बनी चैंपियन

पालकोट (गुमला) : पालकोट प्रखंड के टेंगरिया पंचायत अंतर्गत कोरको टोली गांव में बंदई पर्व के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से दो दिवसीय जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एसटी क्लब जामपानी और एसटी क्लब बागेसेरा हर्राटोली के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में एसटी क्लब जामपानी ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

विजेता टीम को मुख्य अतिथि बागेसेरा पंचायत के मुखिया जीतवाहन बड़ााइक ने खस्सी देकर सम्मानित किया. वहीं उपविजेता टीम को टेंगरिया पंचायत के मुखिया पति प्रेमचंद उरांव ने खस्सी देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे आपसी भाईचारा, प्रेम और मेल-मिलाप को बढ़ावा मिलता है. खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति रुचि बनाए रखने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *