संस्कृति

आंजन धाम मंदिर में महाभंडारे का आयोजन

गुमला के आंजन धाम मंदिर में मंगलवार को मंदिर विकास समिति की ओर से हनुमान जन्मस्थली गुफा मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ महाभंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधि-विधान से महाप्रसाद तैयार कर माता अंजनी एवं बाल हनुमान को भोग अर्पित किया गया.

भंडारे से पूर्व श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती की तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. महाभंडारे का आयोजन अधिवक्ता अरुण कुमार के सौजन्य से किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर विकास समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं का सक्रिय सहयोग रहा.

इस अवसर पर सरोज प्रसाद, राजेश चीक बड़ाइक, श्रीदेव सिंह, अमन आनंद, अनमोल कुमार लाल, अनिकेत कुमार, आदर्श आर्यन, जुलेश्वर कुमार, नितेश पाठक, मुकेश सोनी, अर्पित कुमार सिंह, दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *