गुमला

VIDEO: हाईटेंशन टावर पर लटके नाबालिग को बचाने दौड़े ग्रामीण, महिला की आई आवाज- ‘तोर भौजी कर बेटा हेके…’

VIDEO: गुमला के  भरनो थाना क्षेत्र के मलगो पुल के पास बोडो गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. उसने टावर के ऊपरी हिस्से में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. यह दृश्य देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए उसे किसी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिलहाल नाबालिग से पूछताछ की जा रही है और उसके इस कदम के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मनीष गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से निकला था. शुक्रवार तड़के बोडो गांव के लोगों ने उसे हाईटेंशन बिजली टावर पर गमछे के फंदे के सहारे लटका देखा. ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. समय रहते लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई.

एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग टावर में चढ़े नजर आ रहे हैं और नाबालिग की जान बचाते दिख रहे हैं. इस दौरान एक महिला नाबालिग काे पहचानती है और किसी से कहती है कि तोर भौजी कर बेटा हेके…देखें वीडियो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *