गुमला

ब्रह्माकुमारीज ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शिव दर्शन भवन गुमला में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोहरदगा के मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सम्मान में समारोह हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण का निर्माण करना था.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजयोगिनी बीके शांति दीदी ने कहा कि सफलता केवल अच्छे अंकों से नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कार, आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से प्राप्त होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने तथा आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी. मुख्य अतिथि गुमला नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है. विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे जिले के लिये गौरव का विषय हैं.

उन्होंने छात्रों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया. स्थानीय व्यवसायी पवन अग्रवाल ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. वहीं व्यवसायी संजय अग्रवाल, बीके केदार प्रसाद, बीके मंजू बहन, बीके ममता बहन, बीके अमृता बहन, बीके शिव भाई, बीके मंगल भाई, बीके अमित भाई एवं बीके गुलाब भाई सहित बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. समारोह के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनायें व्यक्त की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *