चैनपुर-जारी में करमा नाच प्रतियोगिता में उमड़ा आदिवासी संस्कृति का रंग, विधायक भूषण तिर्की ने MMDR कानून के खिलाफ भरी हुंकार
चैनपुर व जारी प्रखंड के टोंगो पल्ली जर्मना पल्ली एवं मालम पल्ली में करमा नाच प्रतियोगिता 2026 का आयोजन धूम धाम से किया गया. इस करमा नाच प्रतियोगिता 2026 आयोजन में गुमला विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.
इस करमा नाच प्रतियोगिता 2026 आयोजन में टोंगो पल्ली में 27 खोडहा दलों ने भाग लिया वहीं जर्मना पल्ली में 20 खोड़हा दलों ने भाग लिया एवं मालम पल्ली में 18 खोड़हा दलों भाग लिया, सभी खोडहा दलों ने पूरे आदिवासी वेष भूषा के साथ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया जो अत्यंत मनमोहक एवं सराहनीय रहा.
इस अवसर पर विधायक सह जिला अध्यक्ष झामुमो श्री भूषण तिर्की ने कहा कि करम नाच प्रतियोगिता 2026 में शामिल होना और इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, इस करम नाच प्रतियोगिता में विभिन्न खोड़हा दलों द्वारा जो नृत्य प्रस्तुत किया गया वो अत्यंत मनमोहक और अद्भुत है अपने आदिवासी रीति रिवाज और अपने संस्कृति की पहचान को जीवंत करते हुए आदिवासी वेष भूषा में हमारे भाइयों बहनों ने इस करम नाच प्रतियोगिता में जो प्रस्तुति दी है देख कर मन प्रसन्न हो गया, हमारे झारखंड के आदिवासी मूलनिवासी समाज सदा से हमारी प्रकृति हमारे जल जंगल जमीन पहाड़ों और हमारी संस्कृति का रक्षक रहा है, जल जंगल जमीन पहाड़ों पर्वतो में हमारी आत्मा बसती है , आदिवासी मूलनिवासी ने अपने प्राणों की आहुति दे कर इस प्रकृति इस संस्कृति को सींचा है, करम नाच प्रतियोगिता के इस पावन अवसर पर मै आयोजन समिति और तमाम खोडहा दलों एवं इस आयोजन में शामिल अतिथियों ,ग्रामीणों का तहे दिल से धन्यवाद और जोहार करता हूं आप सभी के परिश्रम और योगदान से आज हमारी आदिवासी मूलनिवास की पहचान और शान कायम रही है.
उन्होंने कहा कि इस राज्य में आज एक आदिवासी का बेटा हेमंत सोरेन जी मुख्यमंत्री है जो इस राज्य के आदिवासी मूलनिवासी अल्पसंख्यक दलित पिछड़ा सभी वर्गों के लिए दिन रात सेवा में लगे है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री श्रीजन योजना, अबुवा आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी आदि अनेकों योजनाएं सफलतापूर्वक चला कर इस राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है और राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है परंतु भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार को झारखंड के लोगों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और लोगों तक पहुंचने वाले राहत से तकलीफ हो रही है.
भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती राज्य के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे , झारखंड के आदिवासी मूलनिवासी दलित पिछड़ाअल्पसंख्यको को उनका अधिकार मिले इसलिए केंद्र की मोदी सरकार हर मुमिकन प्रयास कर रही झारखंड के विकास में बाधा डालने की , झारखंड राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ पहले से केंद्र सरकार के पास बकाया था जिससे राज्य के विकास कार्यों में अनेकों बाधाएं उत्पन्न हुई और अब केंद्र की मोदी सरकार पिछले दरवाजे से एक ऐसा काला कानून ले कर आई है जिससे झारखंड राज्य के लोगों के प्रति केंद्र सरकार की हीन भावना स्पष्ट झलकती है, केंद्र की मोदी सरकार एक नया कानून खान एवं खनिज अधिनियम (विकास और विनियमन) 2026 ले कर आई है जिससे झारखंड के जल जंगल जमीन पहाड़ों पर्वतो खनिजों पर इस राज्य के लोगों के अधिकारों पर हमला हुआ है , राज्य हमारा ये खनिज हमारी ये पहाड़ पर्वत ये जल जंगल जमीन हमारी , सदियों से हमारे पूर्वजों ने इसकी हिफाजत की तो फिर हमारी धरती हमारे खनिजों पर केंद्र का मालिकाना हक कैसे?? सच्चाई ये है के इस राज्य को मिलने वाली खनिज शेस से झारखंड सरकार अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित कर पा रही है जिससे भाजपा के पेट में दर्द हो रहा , भाजपा नहीं चाहती झारखंड के लोगों को उनका हक अधिकार मिल सके , यहां के आदिवासी मूल निवासी आगे बढ़ सके हमारे राज्य की माताएं बहने स्वावलम्बी बन सके इसलिए केंद्र सरकार द्वारा ऐसा काला कानून लाया गया जिससे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा योजनाएं बंद हो जाए, झारखंड देश के कुल खनिज भंडारों का लगभग 42% हिस्सा अपने पास रखता है। इतने बड़े पैमाने में खनिज भंडार होने के बाद भी अगर हमारे अधिकारों पर हमला हो तो झारखंड चुप नहीं बैठेगा , हम सभी केंद्र सरकार द्वारा पारित इस काले कानून MMDR का विरोध करते है और हमारे राज्य के जल जंगल जमीन पहाड़ों पर्वतो खनिजों और आदिवासी मूलनिवासी के हक अधिकार की रक्षा की खातिर हम इस काले कानून के रद्द होने तक ये लड़ाई जारी रखेंगे.
करम नाच प्रतियोगिता 2026 में विधायक श्री भूषण तिर्की ने सभी खोडहा दलों को उपहार स्वरूप समाजिक कार्य हेतु डेग दे कर समानित किया. इस मौके पर संत पॉल कैथलिक चर्च टोंगो पल्ली से पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर राजू , फादर तेज कुमार बाखला , सिस्टर गुलाब , फादर संदीप बागे , कैथलिक सभा सभापति संतोष लड़का , कैथोलिक संघ सचिव जेम्स बरवा, महिला संघ अध्यक्ष जसिंता बरवा सचिव उर्षिला तिर्की, जिला परिषद मेरी लकड़ा, कटिंग मुखिया मथुरा मिंज , झामुमो केंद्र सदस्य रणजीत सिंह, पोलिकॉर्प खलखो , कालिसता बरवा शकील खान, मालम पल्ली से पल्ली पुरोहित फादर उसार कच्छप फादर रॉबिन लकड़ा प्रचार्य फादर रोशन टोप्पो कैथलिक सभा अध्यक्ष सुजीत टोप्पो महिला ममता मिंज, सिस्टर सुप्रिया लिसी मैथ्यू, युवा संघ अध्यक्ष अतुल कुजूर , कैथलिक सभा महिला संघ के सदस्यगण जरमाना पल्ली से पल्ली पुरोहित फादर लॉरेंस टोप्पो फादर निरंजन एक्का , फादर नवीन किंडो , कैथलिक सभा अध्यक्ष राजदीप तिर्की , कैथलिक सभा महिला अध्यक्ष पुष्पा लकड़ा , इलबियूस कुजूर , फिलोमेना लकड़ा , नोबेल लकड़ा शामिल हुए.
