गुमला

बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, विधिवत पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की कामना

डुमरी के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने विधिवत पूजा-अर्चना की. उनके साथ जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश और डालसा के सचिव भी मौजूद रहे. धाम पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश ने बाबा टांगीनाथ के मुख्य शिव मंदिर में जलाभिषेक कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद उन्होंने धाम परिसर का भ्रमण किया और टांगीनाथ विकास समिति के सदस्यों से धाम के धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की जानकारी ली.

समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और धाम में उपलब्ध व्यवस्थाओं से भी उन्हें अवगत कराया. मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, थाना प्रभारी शशि प्रकाश, वीरेंद्र जायसवाल समेत समिति के सदस्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *