राजनीति

सांस्कृतिक मंच पर साथ दिखे सुखदेव भगत और धीरज साहू, संगठन से लेकर विकास तक हुई चर्चा

क्षेत्र में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत और राज्यसभा के पूर्व सांसद श्री धीरज प्रसाद साहू की मुलाकात हुई. दोनों वरिष्ठ नेताओं ने  एक साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और लोहरदगा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनता से जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय कर युवाओं और महिलाओं को आगे लाना होगा. क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार से समन्वय बनाकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर तेजी से काम किया जाएगा.

वहीं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव पूरे देश में अलग पहचान रखता है. उन्होंने क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति, लोक कला और युवाओं के कौशल विकास पर जोर देने की बात कही. साहू ने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूती देने के लिए  काम करेंगे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात और सकारात्मक चर्चा की कार्यकर्ताओं ने सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *