गुमला

Video : चेहल्लूम जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

Video : गुमला में 5 अगस्त को निकलने वाले चेहल्लूम जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अखिलेश कुमार ने की. इस दौरान एसडीपीओ सुरेश प्रसाद, सीओ हरीश कुमार, सदर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह, टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, अंजुमन के पदाधिकारी, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे. बैठक में सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि चेहल्लूम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा. जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जायेगा. सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम होंगे. प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी. आवश्यक स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी. पूरे जुलूस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जायेगी. एसडीओ ने कहा कि चेहल्लूम आस्था और श्रद्धा का पर्व है. सभी लोग प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें.

सीओ हरीश कुमार ने कहा कि प्रशासन सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. जुलूस मार्ग पर आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी. नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि गुमला की पहचान आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की रही है. सभी समुदायों के लोगमिल-जुलकर हर पर्व मनाते आये हैं. उन्होंने चेहल्लूम के अवसर पर इसी परंपरा को बनाये रखने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की. मौके पर हरजीत सिंह, निर्मल गोयल, मो नईम, मो खालिद, विकास सिंह, सुरेश सिंह, सैय्यद खालिद, सेत कुमार एक्का, दामोदर कसेरा आदि लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *