गुमला

छह करोड़ की सड़क या भ्रष्टाचार की परत? हाथ नहीं, लात मारते ही उखड़ने लगा कालीकरण, ग्रामीणों ने खोली पोल!

गुमला : सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए न मशीन की जरूरत पड़ी और न किसी तकनीकी उपकरण की. ग्रामीणों ने सड़क पर पैर से लात मारी और कालीकरण की परत उखड़ने लगी. इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. मामला घाघरा प्रखंड के बेलागाड़ा पंचायत अंतर्गत हालमाटी गांव का है, जहां कसपोड़या से हालमाटी होते हुए घोड़ाटांगर तक करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क का कालीकरण किया जा रहा है। लगभग छह करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से आरईओ विभाग द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है. करीब एक साल पहले सड़क पर बोल्डर बिछाए गए थे. इसके बाद लंबे समय तक काम नहीं हुआ. अब एक साल बाद सड़क पर कालीकरण का काम शुरू किया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, बोल्डर बिछाने के बाद सड़क पर मिट्टी की परत जम गई है, लेकिन कालीकरण से पहले उसकी समुचित सफाई नहीं की गई. न ही सतह की आवश्यक तैयारी और उचित अलकतरा पिचिंग की गई. इसी का नतीजा है कि सड़क की ऊपरी काली परत पैर से लात मारने पर ही उखड़ने लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *