विधायक की अनदेखी के कारण नहीं बन रहा मदरसा प्रबंध समिति : अनवर
जमीयत ए इदरीसिया पंचायत के सचिव मोहम्मद अनवर ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि गुमला शहर के धरोहर कहे जाने वाले मदरसा इस्लामिया फैज़ ए आम सिसई रोड गुमला का भूमि भवन हमारे पूर्व के अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी ने बिहार सरकार को दिया था. ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों के पढ़ाई लिखाई के स्तर को ऊंचा ऊंचा उठाया जा सके. परंतु उक्त मदरसा में वर्षों से प्रबंध समिति का गठन नहीं होने से मदरसा के पठन-पाठन कार्य पर लगातार प्रतिकूल असर पड़ रहा है. साथ ही मदरसा में कई तरह की विसंगतिया दिखायी पड़ रही है. दिन ब दिन मदरसा की स्थिति दयनीय होती जा रही है. मदरसा का संचालन नियम के विरुद्ध किसी जवाबदेही के चल रहा है. शिक्षा विभाग जान बूझ कर चुपी साधे हुए है.
परिणाम स्वरूप ऐसी परिस्थित में मदरसा में अब गिनती के 10-11 छात्र ही अध्यनरत है जो चिंता का विषय है. उक्त मदरसा का गुमला उपायुक्त के आदेश पर मजिस्ट्रेट से भी जांच करायी गयी है. इतना ही नहीं पिछले दिनों झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन का भी मदरसा के बदहाल स्थिति को स्वयं दौरा कर निरीक्षण कर चुके हैं. जिसमें उन्होंने मदरसा की स्थिति देखकर आश्चर्यचकित होकर काफी नाराजगी जतायी थी. उपायुक्त को पत्र लिखकर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है. अभी तक जिला प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया.
दूसरी ओर हमारे स्थानीय विधायक को इदरीसिया पंचायत की ओर से मदरसा प्रबंध समिति बनाने हेतु आवेदन दिया जा चुका है और उनसे अनुरोध किया गया था कि आप प्रबंध समिति के सम्माननीय पदेन सदस्य होने के नाते मदरसा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों की स्थिति मदरसा का प्रबंध समिति नहीं होने के कारण ठीक नहीं हो पा रहा है. लेकिन उसके बावजूद भी स्थानीय विधायक मदरसा के प्रति उदासीन रवैया अपनाये हुए हैं. हमारे जिला का एकमात्र मान्यता प्राप्त मदरसा के गरीब छात्र-छात्राओं के भविष्य को साकार करने के दिशा में पहल करें और यथाशीघ्र प्रबंध समिति बनाने के मांग को स्वीकार कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रशासन को दें. ताकि मदरसा की स्थिति में अविलंब सुधार लाया जा सके और मदरसा में पूर्व की भांति अपने गौरव और ख्याति के अनुरूप पठन व पाठन कार्य हो सके.
