राजनीति

राजनील तिग्गा बोले- इंदिरा गांधी के विचार और साहस आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत

गुमला के लोहरदगा रोड स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा के आवासीय कार्यालय में बुधवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने की. इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

मौके पर जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की ऐसी सशक्त नेता थीं, जिन्होंने अपने दृढ़ इच्छाशक्ति, साहसिक फैसलों और दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई पहचान दिलाई. उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा तथा गरीबों, किसानों और वंचितों के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए. उनका जीवन संघर्ष, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की मिसाल है. आज कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए.

वहीं पूर्व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अभिनव भगत ने कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व केवल एक प्रधानमंत्री तक सीमित नहीं था, बल्कि वह साहस, नेतृत्व क्षमता और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की प्रतीक थीं. उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देशहित को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व और योगदान को देश हमेशा याद रखेगा. आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी उनके संघर्ष और विचारों को समझे तथा समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए. कार्यक्रम में जिला महासचिव मिनहाज खान, रफी अली, जय सिंह, सगीर अहमद, अभिषेक सोरेंग, संगियस तिर्की, तुरतन टोप्पो, हर्षराज एक्का सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *