कनक ज्वेलर्स की बचत एवं उपहार योजना शुरू, हर माह मिलेगा विजेता बनने का मौका
गुमला शहर के मेन रोड स्थित आभूषण प्रतिष्ठान कनक ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिये बचत एवं उपहार योजना 2026 की शुरुआत की है. संचालक प्रकाश कुमार ने कहा है कि योजना का उद्देश्य लोगों में नियमित बचत की आदत को बढ़ावा देना और उन्हें आकर्षक उपहारों के साथ सोने के आभूषण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है. प्रतिष्ठान के अनुसार योजना में 150 सदस्यों को शामिल किया जायेगा तथा इसकी अवधि 20 माह निर्धारित की गयी है. योजना के तहत 5,000 रुपये, 10,000 रुपये और 20,000 रुपये मासिक जमा वाले तीन अलग-अलग समूह बनाये गये हैं. जिनमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार शामिल हो सकते हैं. योजना की खास बात यह है कि प्रत्येक माह एक सदस्य को विजेता चुना जायेगा.
इस प्रकार 20 माह में कुल 20 विजेताओं को सोने के आभूषण प्रदान किये जायेंगे. वहीं नियमित रूप से किस्त जमा करने वाले अन्य सदस्यों को भी उनकी जमा राशि के अनुरूप सोने के आभूषण उपलब्ध कराये जायेंगे. श्री कुमार ने बताया कि यह योजना पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है. इच्छुक ग्राहक अधिक जानकारी के लिये कनक ज्वेलर्स सौम्या गैलेक्सी, मेन रोड गुमला में संपर्क कर सकते हैं.
