केशरवानी समाज को मिली नई नेतृत्व टीम, प्रतीक केशरी बने गुमला के अध्यक्ष
केशरवानी समाज गुमला का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. समाज के सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच प्रतीक केशरी को अध्यक्ष, विपुल केशरी को सचिव और नयन केशरी को कोषाध्यक्ष चुना गया. समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया. नई कमेटी में अमित केशरी, बबलू केशरी और संजू केशरी को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं सह-सचिव के रूप में दिलीप केशरी, अमित केशरी, संतोष केशरी और संतोष केशरी को जिम्मेदारी दी गयी है.
मीडिया प्रभारी के रूप में चेतन केशरी, निशित राज केशरी और पिकू केशरी का चयन किया गया. समाज की नई कार्यकारिणी में सिद्धांत केशरी, सुमित केशरी, आशीष गौरव केशरी, नवनीत केशरी, संदीप केशरी, प्रियांशु केशरी, विजय केशरी, रोहित केशरी, रामकुमार केशरी, निखिल राज, गौतम केशरी, संतोष केशरी, विक्की केशरी, मनोज केशरी, विवेक केशरी, अमित केशरी, राज केशरी, उज्जवल केशरी, अभय केशरी, नितेश केशरी, सूरज केशरी और राजू केशरी को सदस्य बनाया गया. नई कमिटी में समाज के वरिष्ठजनों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है. इनमें जगदीश केशरी, रामजी प्रसाद केशरी, विलास प्रसाद केशरी, लखन केशरी, गोविंद केशरी, विनय केशरी, संजय केशरी, मोतीलाल केशरी, गोपाल केशरी, सचदेव केशरी, नंद कुमार केशरी, कृष्णा केशरी, गोपाल केशरी और विनोद केशरी शामिल हैं. चुनाव के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही. पूरी चुनाव प्रक्रिया आपसी सौहार्द, अनुशासन और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुई. चुनाव के बाद समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारियों का चयन करना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट कर सामाजिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाना है. उन्होंने नई कमेटी से समाज की एकता और संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जतायी. नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों ने भी समाजहित में मिलकर कार्य करने तथा आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता बनाये रखने का संकल्प लिया. समाज की ओर से चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
