Video : मौत को मात देकर सफर! मरियम टोली का जर्जर पुल, इसी रास्ते से गुजरते हैं 50 गांव के लोग
Video : गुमला के रायडीह प्रखंड में शंख नदी पर बना मरियम टोली पुल साल 2017 में बाढ़ और तेज पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त (पिलर धंसने) हो गया था, और तब से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर इसी जर्जर पुल से आने-जाने को मजबूर हैं. हालांकि, प्रशासन ने पुल के दोनों छोर पर बोर्ड लगाया है. जिसमें लिखा हुआ है कि इस पुल से आवागमन नहीं करें. परंतु 50 गांव के लोगों के लिए यही पुल आवागमन का सहारा है. इसलिए जोग जान जोखिम में डाल सफर करते हैं. यह पुल विशेष प्रमंडल गुमला से डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनवाया गया था.
