गुमला

Basia News : प्रेमी के साथ पकड़ी गयी शादीशुदा महिला, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

Basia News : गुमला के बसिया थाना में एक अजीब मामला देखने को मिला. एक शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ पकड़ी गयी. इसके बाद मामला थाना पहुंचा. थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. इसके बाद महिला ने अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने चली गयी. बुधवार को प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बसिया थाना में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला है. काफी हो-हंगामे के बीच पति राजा (काल्पनिक नाम) ने अपनी पत्नी रानी (काल्पनिक नाम) को उसके प्रेमी को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार विगत 11 मार्च 2026 को रानी की शादी सिमडेगा के राजा से हुई थी. लेकिन रानी का विगत चार सालों से केमताटोली गांव के दीपक साहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था. रानी दीपक से ही शादी करना चाह रही थी.

लेकिन उसके घरवालों ने उसकी शादी सिमडेगा निवासी राजा से करा दी थी. इधर, गत 20 अप्रैल को रानी ने अपने प्रेमी दीपक को मिलने के लिए सिमडेगा बुलाया था. इसके बाद दीपक सिमडेगा पहुंचा. जहां रानी एवं दीपक को रानी के पति राजा व उसके घरवालों ने देख लिया और दोनों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद राजा व उसके घरवालों ने रानी को दीपक के जिम्मे सौंप दिया. इसकी जानकारी रानी के मायके वालों को हुई तो वे बसिया थाना पहुंचे. रानी का पति व ससुराल वाले भी बसिया थाना पहुंचे. जहां थाना में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. जिसके बाद सहमति से रानी को उसके प्रेमी दीपक साहू को सौंप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *