गुमला

गुमला में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का सुनहरा मौका, पहले करें SLOT BOOKING

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. गुमला जिले में लर्निंग लाइसेंस (LL) एवं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं. इच्छुक लाभुक निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर SLOT BOOKING अवश्य करें.

बिना SLOT BOOK किए टेस्ट के लिए न आएं

लाभुकों को निर्धारित तिथि और समय का स्लॉट पहले से बुक करना अनिवार्य होगा. टेस्ट की तिथि से कम-से-कम एक दिन पहले स्लॉट बुक कर लेना सुनिश्चित करें.

किसे मिलेगा मौका?

जिन अभ्यर्थियों के लर्निंग लाइसेंस (LL) बने 30 दिन या उससे अधिक हो चुके हैं, वे नियमानुसार स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. LL जारी होने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर DL की प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है.

ऐसे करें आवेदन और SLOT BOOKING

-अभ्यर्थी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
-sarathi.parivahan.gov.in पर जाएं और Jharkhand राज्य का चयन करें.
-मोबाइल नंबर एवं OTP के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.
-वाहन की श्रेणी का चयन कर आवश्यक जानकारी भरें.
-जरूरी दस्तावेज अपलोड कर निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
-भुगतान के बाद LL/DL Slot Booking विकल्प से अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध स्लॉट बुक करें.
-निर्धारित तिथि पर आवेदन की पावती, शुल्क रसीद, आधार कार्ड/पहचान पत्र एवं आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर टेस्ट स्थल पर पहुंचें.

दिनांकप्रखंडटेस्ट स्थल
05 अक्टूबर 2026घाघराचुन्दरी पंचायत भवन
07 अक्टूबर 2026गुमलामुरकुण्डा पंचायत भवन
09 अक्टूबर 2026भरनोकरंज पंचायत भवन
12 अक्टूबर 2026सिसईपुसो पंचायत भवन
14 अक्टूबर 2026चैनपुरबरबेनगर पंचायत भवन
23 अक्टूबर 2026रायडीहसुरसांग पंचायत भवन
26 अक्टूबर 2026पालकोटतपकारा पंचायत भवन
28 अक्टूबर 2026बसियाबनाई पंचायत भवन
30 अक्टूबर 2026गुमलाखोरा पंचायत भवन

टेस्ट के साथ सड़क सुरक्षा की जानकारी भी

टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने के तरीकों, हेलमेट के उपयोग, सड़क संकेतों एवं सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी. इसका उद्देश्य लोगों को लाइसेंस प्रक्रिया के साथ-साथ जिम्मेदार एवं सुरक्षित वाहन चालक बनने के लिए जागरूक करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *