गुमला

पालकोट : दतली जलाशय में मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा, दो समितियों के बीच 9.66 क्विंटल मछली जीरा वितरित

पालकोट प्रखंड के तापकारा पंचायत अंतर्गत दतली जलाशय में राज्य सरकार की जीविका उत्पादन योजना के तहत मछली जीरा का वितरण किया गया. इस पहल से जलाशय में मछली पालन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय मत्स्यपालकों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है. जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता ने कहा कि योजना के तहत पंचायत की दो लाभुक समितियों मत्स्यजीवी सहयोग समिति तापकारा और जलाशय परियोजना मत्स्यजीवी तापकारा के बीच कुल 9.66 क्विंटल मछली जीरा वितरित किया गया. वितरण के दौरान दोनों समितियों को निर्धारित अनुपात में 6.33 क्विंटल और 3.33 क्विंटल मछली जीरा उपलब्ध कराया गया. इससे जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और समितियों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

मछली पालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आय का बेहतर माध्यम बन सकता है. कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान और तापकारा पंचायत की मुखिया कांति केरकेट्टा सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मत्स्यपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया.

मौके पर मत्स्यजीवी सहयोग उत्पादन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, राहुल नायक, विश्वंभर राम, नवीन किंडो, दशरथ लोहरा, अरविंद सिंह, अशोक साहू, भुनेश्वर राम, ईश्वर गोप, रोहित उरांव, अनिराज चौबे और मोतीलाल केवट सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे. थाना के एएसआई उधल महतो भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *