शराब के नशे में हैवानियत, ढाई वर्ष की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, सबूत मिटाने के लिये फेंके थे कपड़े
गुमला के सिसई प्रखंड के पुसो थाना स्थित गढ़वाली गांव निवासी एक ढाई वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुसो थाना के हर्री गांव का निवासी 18 वर्षीय आकाश उरांव है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां बुढ़िया करम मनाने के लिये हर्री गांव स्थित अपने मायके गयी हुई थी. मंगलवार की रात लगभग आठ बजे आरोपी आकाश उरांव उसके घर पहुंचा और गोद में खेल रही मासूम बच्ची को खेलाने के बहाने अपनी गोदी में ले लिया. घर के पास बैठे लोगों को लगा कि वह बच्ची को चॉकलेट-बिस्किट दिलाने के लिये दुकान ले जा रहा है. लेकिन जब 10-15 मिनट बाद भी वह नहीं लौटा, तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. एक घंटे बाद बच्ची को लहूलुहान स्थित में लेकर युवक घर पहुंचा. इसपर परिजनों ने युवक को जमकर पीटा.
पहले शराब पी, फिर बना हैवान
आरोपी आकाश उरांव घटना के वक्त शराब के नशे में धुत था. उसने मंगलवार को गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में जमकर शराब पी रखी थी और नशे की हालत में ही वह मासूम को बहला-फुसलाकर पास के ही एक खेत की तरफ ले गया. जहां उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. रात लगभग 9.30 बजे आरोपी युवक बच्ची को लहूलुहान और बेहोशी की हालत में वापस लेकर आया और चालाकी दिखाते हुए परिजनों से बोला कि वह बच्ची को मरने से बचाकर लाया है. हालांकि, बच्ची का पैंट खुला हुआ था और उसके बाकी कपड़े खून से लथपथ थे. जिससे परिजनों को अनहोनी का अहसास हो गया. गुस्साये घर के सदस्यों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई (लप्पड़-थप्पड़) कर दी और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. पीड़ित बच्ची के पिता वर्तमान में कर्नाटक में रहकर मजदूरी का काम करते हैं, जिनकी इकलौती बेटी इस हैवानियत का शिकार हुई है.
पुलिस ने जांच शुरू कर
मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को पुलिस आरोपी लड़के को कड़े पहरे के बीच घटना स्थल का मुआयना कराने गांव लेकर गयी थी. जहां आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत के पास से बच्ची का वह पैंट बरामद कर लिया है. जिसे उसने वारदात के बाद वहां फेंक दिया था. पुलिस ने इस मुख्य साक्ष्य को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है.
