गुमला

सिसई में बालू माफियाओं का कहर! भारी वाहनों ने उजाड़ी सड़क, ग्रामीणों की जिंदगी बनी मुसीबत

गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत ओलमुंडा पंचायत के कोड़ेकेरा और सेमरा गांव में जर्जर सड़क ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है. ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध बालू उठाव में लगे भारी हाईवा के लगातार परिचालन से कुछ माह पहले ग्रामीण योजना के तहत बनी सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है.

करीब 10 टन भार सहने वाली सड़क से 20 टन से अधिक भार वाले वाहन गुजर रहे हैं, जिससे सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है और सेमरा नदी की पुलिया तथा कोड़ेकेरा तालाब का गार्डवाल भी क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में है.

ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली से एक व्यक्ति की मौत होने का दावा करते हुए गुमला उपायुक्त को लिखित शिकायत दी है. साथ ही बालू माफियाओं द्वारा डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए भारी वाहनों पर रोक लगाने और अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *