गुमला

व्यापारियों के हितों पर फोकस, चेंबर ऑफ कॉमर्स की छठी मासिक बैठक संपन्न

चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की छठी मासिक बैठक बस स्टैंड स्थित सिद्धिविनायक होटल के चेंबर कार्यालय में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में लिये गये प्रस्तावों की संपुष्टि के साथ हुई. इसके बाद विभिन्न नये प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर बोरिंग के नाम पर वसूले जा रहे अधिक शुल्क के संबंध में चर्चा की जायेगी. साथ ही व्यापारियों को पर्याप्त रेज़गारी उपलब्ध कराने के लिये संबंधित बैंकों को पत्र भेजने पर सहमति बनी. इसके अलावा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन से मिलकर डायलिसिस विशेषज्ञ चिकित्सक एवं रात्रिकालीन डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक में आंजन टोल प्लाजा द्वारा स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूले जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

इस संबंध में स्थानीय विधायक से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया. उपस्थित सदस्यों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया. बैठक में पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, हिमांशु केसरी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश सिंह, अध्यक्ष राजेश लोहानी, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, सचिव प्रणय कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सह सचिव राहुल केसरी, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल एवं रितेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार केसरी, कार्यकारिणी सदस्य मुन्नीलाल साहू, संजीव मालानी, आदित्य गुप्ता, अमित मंत्री, अमित मंत्री गोलू, गुरमीत सिंह, पंकज खंडेलवाल तथा उपसमिति सदस्य रूपक कुमार, दिनेश प्रसाद गुप्ता, संदीप प्रसाद, दीपक अग्रवाल, शाहनवाज खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *