कुश्ती प्रतियोगिता में गुमला के पहलवानों ने जीते चार पदक
अंडर-23 राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में गुमला के पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीता है. प्रतियोगिता गत सात व आठ जून को बोकारो जिला के सेक्टर 2ए में अयोजित था. जिसमें गुमला के पहलवान शबनम कुमारी प्रथम स्थान, आसमुन खातून प्रथम स्थान, पुनीता कुमारी तृतीय स्थान व विद्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष लाल चंद्र शेखर नाथ शाहदेव, सचिव निलेश कुमार साहू, अंगद विनायक, गिरजा साहू, राकेश कुमार सोनी, बालमुनी कुमारी, पूजा कुमारी, अनूपा कुमारी, दीपक कुमार, ट्विंकल कुमारी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी ने पहलवानों को बधाई दिया है.
