गुमला

अनुशासन, परिश्रम एवं ईमानदारी से आप बेहतर इंसान बन सकते हैं : बिशप

सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला का 16वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अथिति गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप डॉक्टर लीनुस पिंगल एक्का थे. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है कि यह विद्यालय निरंतर शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है. आज के इस विशेष अवसर पर मैं विद्यालय प्रबंधन एवं सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं. जिनके अथक प्रयासों से विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है.

विशेष रूप से मुझे यह जानकर अत्यंत हर्ष हुआ कि इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉपर बनकर विद्यालय एवं गुमला जिले का नाम गौरवान्वित किया है. यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. सांता पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है. विद्यालय द्वारा इस वर्ष नि:शुल्क नामांकन की सुविधा प्रदान करना समाज के प्रति एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक कदम है. जिससे अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. मैं सभी विद्यार्थियों से कहना चाहता हूं कि वे अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम एवं ईमानदारी को अपनाकर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें. ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सांता पब्लिक स्कूल आने वाले वर्षों में और अधिक प्रगति करे तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करे.

समाज सेवियों को सम्मानित किया

स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुआ. ढोल बाजे, मांदर बाजे, लुंगी डांस और कोई मिल गया,, गीत संगीत और संथाली गीतों से पूरा स्कूल में गूंजता रहा. बच्चों के बीच में खुशी रही लायंस क्लब गुमला के अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि सांता पब्लिक स्कूल का प्रयास सराहनीय है. यहां के बच्चे काफी अनुशासित है. उन्होंने बच्चों को कहा मन लगाकर पढ़ाई करें. मौके पर गुमला शहर के पत्रकार और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया. वहीं डिजिटल सेवा के क्षेत्र में सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रंजन नंदा, लायंस क्लब गुमला के डॉक्टर शंकर लाल जाजोदिया को भी सम्मानित किया गया.

नशापान व मोबाइल से दूर रहने की अपील

सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रंजन नदा, पत्रकार दुर्जय पासवान, शहजाद अनवर, अभिभावक महादेव साहू, नीमा कुमारी ने संबोधित किया. बच्चों को पढ़ाई के प्रति अनुशासित रहने के लिए कहा गया. साथ ही नशापान, मोबाइल की लत से दूर रहते हुए बेहतर इंसान बनने की अपील की गयी. स्कूल प्रबंधन द्वारा बिशप को मोमेंटो और अंग वस्त्र दिया गया.

सीबीएसइ में स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा है कि शिक्षा दान महादान है. इसी तर्ज पर सांता पब्लिक स्कूल कार्य करती है. एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो. इस साल सीबीएसइ के मैट्रिक बोर्ड एग्जाम में सारे बच्चे टॉप हुए. इसलिए शिक्षा और अनुशासन में सांता पब्लिक स्कूल विशेष ध्यान देती है. मंच का संचालन स्कूल के टीचर अजीत लाकड़ा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन टीचर जसिंता बेक ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *