गुमला

ट्रैफिक पुलिस, जवानों एवं जरूरतमंदों के बीच शीतल पेय का वितरण

इन दिनों गुमला में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के जवान, सुरक्षा कर्मी एवं अन्य ड्यूटी पर तैनात कर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आम जनता की सेवा में लगे हुए हैं. इन विपरीत परिस्थितियों में भी उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रशंसनीय है. इसी सेवा भावना को सम्मान देने एवं गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लायंस क्लब फैमिली गुमला द्वारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

यह कार्यक्रम स्थानीय टावर चौक पर प्रातः 11 बजे आयोजित हुआ. जिसमें विशेष रूप से ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों, स्कूल के बच्चों एवं आसपास के जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया गया. क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता ने कहा है कि क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया. इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन सुमित जाजोदिया, लायन निखिल नारसरिया, लायन नितेश नवीन, कोषाध्यक्ष अभिनंदन जायसवाल सहित अन्य सक्रिय लायन सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *