Gumla : लायंस क्लब फैमिली ने बच्चों के साथ स्नेह बांटा
Gumla : लायंस क्लब फैमिली गुमला द्वारा “फूड फॉर हंगर” कार्यक्रम के तहत 48 बच्चों को स्नेह, आत्मीयता एवं सम्मान के साथ भोजन कराया गया. यह कार्यक्रम अनाथ आश्रम में हुआ. अध्यक्ष शिशिर गुप्ता ने कहा है कि हमारा संस्था केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा. बल्कि यह बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम बना.
क्लब के सभी सदस्यों ने बच्चों के बीच बैठकर उनके साथ भोजन किया. जिससे बच्चों को अपनापन एवं परिवार जैसा स्नेह महसूस हुआ. इस दौरान बच्चों के चेहरों पर दिख रही खुशी और संतोष इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता रही. कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं जीवन में सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया. बच्चों ने भी अपने जीवन के अनुभव, सपनों और संघर्षों को साझा किया. जिसे सुनकर सभी सदस्य भावुक हो उठे. यह संवाद बच्चों के आत्मबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने वाला रहा.
कार्यक्रम में क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता, सेक्रेटरी लायन सुमित जाजोदिया, लायन रंजीत गुप्ता, लायन अर्चना गुप्ता, लायन नितेश नवीन, लायन शिवानी, लायन प्रकाश गुप्ता, लायन अंजना एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन श्वेता गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
