खेल

271 में से 108 खिलाड़ी बिके, धनबाद के कोनैन बने सबसे महंगे खिलाड़ी

झारखंड टी-20 प्रीमियर लीग 10 जून से शुरू होगी. इससे पहले शनिवार (30 मई) को छह टीमों वाली लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई. इस नीलामी में छह फ्रेंचाइजी ने मिल कर कुल 108 खिलाड़ियों को खरीदा. लगभग सभी फ्रैंचाइजी ने अपने पूरे कैपिटल (50 लाख) को खर्च किया. नीलामी के लिए कुल 271 खिलाड़ी ऑक्शन लिस्ट में थे. इसमें 163 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.

वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे, जिनका बेस प्राइस मात्र 25 हजार होने के बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन पर दिल खोल कर पैसा लुटाया. इस ऑक्शन में हैरान करनेवाली बात यह रही कि ईशान किशन, कुमार कुशाग्र व अनुकूल रॉय पर फ्रेंचाइजी ने ज्यादा पैसा खर्च नहीं किये. पहले चरण में अनसोल्ड रहनेवाले कुमार कुशाग्र को अंत में छोटानागपुर रॉयल्स ने अपने साथ अनुबंधित किया.

सूत्रों की माने तो अनुकूल, ईशान किशन व कुमार कुशाग्र जेएपीएल के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेंगे, इसलिए उन पर फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं खेला. धनबाद के मो कोनैन कुरैशी पर जमशेदपुर स्टीलर्स ने सबसे बड़ा दांव खेला. उनके बेस ब्राइस 75 हजार से आगे बढ़कर उनको 12.50 लाख रुपये में खरीदा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *