गुमला

जिला पंचायत राज पदाधिकारी दूरस्थ गांव पहुंचे, प्रत्येक माह 15000 राशि व्यय करने का निर्देश

पंचायत के सुदृढ़ीकरण मद में हर महीने 15 हजार रुपये खर्च करना है. ताकि पंचायत के विकास को तेजी मिल सके. यह निर्देश गुमला के जिला पंचायत राज पदाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों को दिये हैं.

श्री सिंह ने बुधवार को कामडारा प्रखंड के सबसे दूरस्थ व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र टुरूंडू व रामतोल्या गांव का दौरा किया. साथ ही टुरूंडू में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी ली. धरातल पर पहुंचकर योजनाओं की गुणवत्ता को भी देंखे. श्री सिंह ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण करते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है. निरीक्षण के क्रम में योजनाओं को ससमय पूर्ण कर भुगतान संबंधित प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु निर्देश किया गया.

निरीक्षण के क्रम में पंचायत भवन में ससमय सर्विस डिलीवरी के साथ पंचायत में उपलब्ध पंचायत सुदृढ़ीकरण मद अंतर्गत प्रत्येक माह 15000 हजार राशि ही व्यय हेतु पंचायत सचिव की निर्देश दिया गया. श्री सिंह ने कहा है कि पंचायत के विकास के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. तभी हम हर गांव को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *