खेल

गुमला के करौंदी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, खेलप्रेमियों की उमड़ी भीड़

गुमला के करौंदी गांव के खेल ग्राउंड में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन हुआ. यह टूर्नामेंट 15 जून तक चलेगा. सभी मैच दुधिया रोशनी के बीच चल रहा है. उदघाटन मैच रामनगर सीसी बनाम लक्ष्मण नगर सीसी के बीच खेला गया. जिसमें रामनगर ने उदघाटन मैच जीता. उदघाटन मैच के मुख्य अतिथि अधिवक्ता केडी सिंह के पुत्र युग देव सिंह थे. युग देव सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उदघाटन किये. पहली बार किसी बच्चे द्वारा इस प्रकार बड़े टूर्नामेंट का उदघाटन करना गांव में चर्चा का विषय बना रहा. रामाकांत साहू मिठू ने कहा है कि करौंदी में नाइट क्रिकेट मैच के आयोजन करने का मुख्य मकसद खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखना है. ताकि वे गलत रास्ते पर भटक न सके. उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है. फाइनल मुकाबला 15 जून को खेला जायेगा.

केडी सिंह ने कहा है कि इस प्रकार खेल के आयोजन से गांव का माहौल खुशनुमा होता है. साथ ही दूसरे जिले व राज्य के खिलाड़ियों के आने से भाईचारगी भी बढ़ती है. स्थानीय युवाओं ने बेहतर पहल कर जिस प्रकार नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट किया है. यह स्वागत योग्य है. इस प्रकार का आयोजन भविष्य में होते रहना चाहिए. इधर, मैच देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ ग्राउंड में देखी गयी. शहर में होने वाले मैच में जितनी भीड़ नहीं होती है. उससे कई गुणा भीड़ करौंदी खेल ग्राउंड में देखने को मिला. मैच देखने के लिए हर उम्र के लोग ग्राउंड के बाहर बैठे नजर आये. यहां तक कि 80 से 90 साल के वृद्ध भी मैच का आनंद लेते नजर आये.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *