गुमला

फोटो कॉपी एसोसिएशन की बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन, 29 जून से लागू होगी नयी दर सूची

गुमला फोटो कॉपी एसोसिएशन की बैठक रविवार को पालकोट रोड स्थित रौनियार धर्मशाला में आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें बालमुकुंद पांडेय को अध्यक्ष, चंदन कुमार को उपाध्यक्ष एवं हरि उरांव को सचिव चुना गया. इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी चयन किया गया. बैठक में बढ़ती महंगाई और फोटो कॉपी संचालकों तथा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नयी दर सूची पर भी निर्णय लिया गया.

एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से तय किया कि 29 जून से फोटो कॉपी का शुल्क पांच रुपये प्रति पेज तथा प्रिंट आउट का शुल्क 10 रुपये प्रति पेज होगा. इसके अलावा अन्य सेवाओं के लिये भी नयी दर सूची तैयार की गयी है, जिसे सभी सदस्य अपनी-अपनी दुकानों पर प्रदर्शित करेंगे. एसोसिएशन ने बताया कि नयी दर सूची सभी सदस्यों की आपसी सहमति से तैयार की गयी है और इसे सोमवार, 29 जून से प्रभावी रूप से लागू किया जायेगा. बैठक में एसोसिएशन के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *