राजनीति

भाजपा ने मनायी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस

भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला इकाई की ओर से सोमवार को जिला कार्यालय डुमरडीह में जिला अध्यक्ष सागर उरांव के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ एवं भाजपा के वैचारिक संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मृति दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉ मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा 23 जून (बलिदान दिवस) से छह जुलाई (स्मृति दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा देते हुए अनुच्छेद 370 का विरोध किया था. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उनके सपनों को साकार किया है. कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी एवं सविंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. दोनों नेताओं ने डॉ मुखर्जी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू, निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता विनय कुमार लाल, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, सत्यनारायण पटेल सत्ता, निर्मल गोयल, जिला महामंत्री सुरेश नाथ सिंह, संदीप प्रसाद, छोटेलाल उरांव, दिनेश्वर साहू, प्राण गोविंद दत्ता, विजय शंकर दास, कौशलेंद्र जमुवार, हरिहर साहू, शंभू सिंह, जयंत प्रसाद, जयप्रसाद साहू, कैलाश सिंह, लक्ष्मीकांत बड़ाइक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *