गुमला

गुमला मिरर की खबर का असर: बरसात के बाद चेटर बस्ती की सड़क बनेगी

गुमला शहर के घनी आबादी वाला चेटर बस्ती की सड़क बरसात के बाद बनेगी. यह कहना नगर परिषद के अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी का है. 12 जुलाई को गुमला मिरर ने चेटर बस्ती की सड़क का मुददा उठाया था. साथ ही जर्जर सड़क के कारण लोगों को हो रही परेशानी से भी डिजिटल न्यूज के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया था.

खबर का असर हुआ. जिसके बाद नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में चेटर बस्ती की सड़क का मुददा उठाया गया. इसके बाद बोर्ड ने सड़क बनाने की स्वीकृति दी. इधर, नगर परिषद के अध्यक्ष शकुंतला उरांव व उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने चेटर बस्ती की सड़क की स्थिति को देखने के लिए खुद चेटर पहुंचे. वे गाड़ी में हिचकोले खाते हुए चेटर पहुंचे. सड़क की स्थिति देखकर चिंता प्रकट की. स्थानीय लोगों से बात की. स्थानीय लोगों ने कहा है कि 20 सालों से इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे हैं.

परंतु, सड़क नहीं बनी. जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. इसपर अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा है कि बोर्ड की बैठक में सड़क बनाने की स्वीकृति हो गयी है. बरसात के बाद टेंडर निकालकर सड़क बनायी जायेगी. जनता को जो परेशानी हो रही है. इस परेशानी को देखते हुए सड़क की जांच की है. सड़क बनेगी. उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग जर्जर सड़क से परेशान हैं. परंतु खुशी की बात है कि अब सड़क बनेगी. नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में सड़क की स्वीकृति हो गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *