गुमला

गुमला में बारिश-आंधी का कहर, कई प्रखंडों में 48 घंटे से बिजली गुल; पेड़ गिरे, घर हुए क्षतिग्रस्त

गुमला में बारिश के बाद बिजली संकट गहरा गया है. गुमला मुख्यालय में जहां 12 घंटे बिजली गुल रही, वहीं विशुनपुर प्रखंड में दो दिनों से बिजली नहीं है, जबकि रायडीह, चैनपुर, डुमरी व जारी प्रखंड में 24 घंटे से बिजली गुल है, जिससे लोग परेशान हैं, बिजली नहीं रहने से बिजली से संचालित दुकानें भी प्रभावित रहा. वहीं, विशुनपुर, रायडीह, चैनपुर प्रखंड में गहराये बिजली संकट कब दूर होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है. बारिश के बाद गुमला में कई पेड़ धवस्त हो गया, पेड़ गिरने से सड़क जाम रही, लोगों ने पेड़ काटकर हटाया, इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ, घाघरा में घर ध्वस्त होने से पांच लोग घायल हो गये.

विशुनपुर: 48 घंटे से अंधेरे में

विशुनपुर प्रखंड में पिछले 48 घंटे से बिजली व्यवस्था बाधित है. विद्यार्थी कर्मी सत्यनारायण यादव ने बताया कि चक्रवात के कारण तेज आंधी से कई जगह बिजली तारों पर पेड़ को डाल गिरने से तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, कर्मी लगातार मरम्मत में जुटे हैं, मरम्मत कार्य होते ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जायेगी.

पालकोट: ट्रांसफारमर खराब, पैसा चंदा कर रहे लोग

लगातार और भारी बारिश के कारण पालकोट प्रखंड क्षेत्र में गत शुक्रवार से बिजली गुल है, प्रखंड मुख्यालय स्थित बस पड़ाव, बिशुनचिया रोड व फलकोट बाजारटांड़ बस्ती का ट्रांसफारमर जल गया है, हालांकि विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी गयी है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण खराब ट्रांसफारमर की मरम्मत नहीं की जा रही है, स्थानीय समाजसेवी खराब ट्रांसफारमर को बनवाने के लिए चंदा कर रहे हैं.

चैनपुर: लाइन में ब्रेकडाउन, 24 घंटे से बिजली ठप

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण अचानक मौसम बदलने के कारण तेज हवा और बारिश ने चैनपुर प्रखंड में लोगों का जनजीवन की अस्त-व्यस्त कर दिया है, हवा चलने के कारण रायडीह-गुमला संचरण लाइन में ब्रेकडाउन आ गया है, जिस कारण चैनपुर मुख्यालय स्थित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति ठप है, विभागीय अधिकारियों के अनुसार मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है, मौसम बदलते ही बिजली की आपूर्ति बहाल की जायेगी.

रायडीह: 24 घंटे से बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

रायडीह प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है, घरों में रोजगार के काम प्रभावित हो रहे हैं, मोबाइल चार्जिंग, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी हो रही है, रात के समय अंधेरे के कारण लोगों को अतिरिक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द खराबी का पता कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

घाघरा: कई लोगों के घर ध्वस्त परेशानी

घाघरा प्रखंड निविर्र सेरेंगे नकटोली में शंकर उरांव के घर के दीवार गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया, घर में रखे कई सामान व छप्पर का आम्बेंटर काबार्ड हो गया, इसके साथ ही मलसो गांव में लालन राम के घर का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया, दीवार गिरने से घर में रखे लगभग 10 बोरी चावल, गेहूं, दालपुल, प्याज व दो साइकिल दबकर खराब हो गया, घाघरा घाटा मल्लायन निवासी सन्तिक्ता देवी व सत्यमी गांव निवासी जगमोहन लोहरा का घर भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, परिजनों ने कहा कि सड़क किनारे नया छोटा पुल का निर्माण हुआ था, छोटा पुल बने होने के कारण पानी पुल के ऊपर से बहकर घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, पीड़ितों ने अंचल प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

तीन दिनों से बारिश, कोयल समेत कई नदियां उफान पर

सिसई प्रखंड क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कोयल नदी समेत कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ग्रामीण इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. पशुपालकों को पशुओं को सुरक्षित रखने और चारा उपलब्ध कराने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यालय के मेन रोड पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है. बारिश का असर विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा है. क्षेत्र में दिखते दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है, बीच-बीच में कुछ मिनटों के लिए बिजली आती है, लेकिन फिर चली जाती है. लगातार बिजली ना रहने-निकोलो के लोगों को परेशानी हो रही है. मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू और व्यावसायिक कामकाज प्रभावित हैं. समाचार लिखे जाने तक बारिश से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं थी.

घर पर गिरा इमली का पेड़, मुआवजा की मांग

भरनो प्रखंड की सूका पंचायत के हाइड्रोशन गांव में तेज हवाओं के कारण मुड़र महतो की मिट्टी के घर पर इमली का बड़ा पेड़ गिर गया. हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि घर के बगल में स्थित पेड़ जड़ से उखड़कर घर पर जा गिरा, गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था, पेड़ गिरने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *